चंडीगढ़ सीट से किरण खेर का लोकसभा टिकट कटा, भाजपा ने लोकल पर 10 साल बाद जताया विश्वास।

चंडीगढ़ सीट से किरण खेर का लोकसभा टिकट कटा, भाजपा ने लोकल पर 10 साल बाद जताया विश्वास।

 

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ से अपनी जीत को सशक्त बनाने के लिए लोकल चेहरे को उम्मीदवार बनाया है। इस दफा सांसद व फ़िल्म अभिनेत्री किरण खेर का टिकट काट कर संजय टंडन को टिकट दिया गया है।

चंडीगढ़ से संजय टंडन को कैंडिडेट बनाया गया है। 2 बार की सांसद किरण खेर का टिकट इस दफा कट गया है। चंडीगढ़ में 10 साल बाद BJP ने लोकल चेहरे पर दांव लगाया है।

2014 से पहले चंडीगढ़ से BJP सत्यपाल जैन को टिकट देती थी, लेकिन सत्यपाल जैन कांग्रेस के पवन कुमार बंसल के सामने लगातार 3 चुनाव (1999, 2004, 2009) हार गए।

नंगल सनातन धर्म संस्था की और से नवरात्रों के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन, Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

इसके बाद BJP ने जैन की जगह सेलिब्रिटी कार्ड खेलते हुए 2014 में 2019 में भी किरण खेर को उतारा जो पवन कुमार बंसल को पहले चुनाव में 1.91 लाख वोटो से हराने में कामयाब रहीं। दूसरी बार उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोट पड़े थे।

हालांकि इस दफा कांग्रेस के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी भी भाजपा के पैनल पर थे जो कांग्रेस छोड़ने को तैयार बताए जा रहे थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रहे युवराज सिंह के नाम की भी चंडीगढ़ सीट पर काफी चर्चाएं चली थी। उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही थी,लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवारों में कई फिल्मी सितारों के भी नाम उछले थे। इसमें अक्षय कुमार, सनी देओल और कंगना रनोट के नाम की चर्चाएं चल रही थी। अक्षय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताया जा रहा था। संजय टंडन को भाजपा ने मैदान में उतार कर लोकल कार्ड खेला है।