रद्द हुई मुलाकात: जानें केजरीवाल से आज क्यो नहीं मिल पाएंगे सीएम मान और संजय सिंह!

रद्द हुई मुलाकात: जानें केजरीवाल से आज क्यो नहीं मिल पाएंगे सीएम मान और संजय सिंह!

 

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

खबर खास है, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे।

आज उनकी दोपहर में मुलाकात होनी थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी थी। पहले अनुमति देने के बाद इसे रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

➡️पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का वॉयरल Video देखने के लिए इस लिंक (लाइन) को क्लिक करें।

जंगल मीटिंग थी: एक कैदी और आगंतुक के बीच एक खिड़की के आकार की जगह होती है, जिसके माध्यम से दोनों एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। यह पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद पार्टी का कोई नेता उनसे मिलने जा रहा है इसलिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। इसे जंगल मीटिंग केटेगरी बताया जाता है।