पति निक जोनस संग वेकेशन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की बिकिनी तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई । राजवीर दीक्षित

(Priyanka Chopra’s Bikini Photos Create a Social Media Stir) ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है। लेकिन इसके साथ ही, वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

एक्ट्रेस अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में, प्रियंका और निक की फ्रांस में बिताई गई छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फ्रांस में वेकेशन एंजॉय किया। उन्होंने इन खास लम्हों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो उनके फैंस के बीच छाई हुई हैं। तस्वीरों में प्रियंका और उनके परिवार की मस्ती भरी खूबसूरत लम्हों को देखा जा सकता है।

➡️ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक। जाने क्या कहा..Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

प्रियंका की बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस को बिकिनी पहने हुए अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में प्रियंका क्रूज पर बिकिनी पहनकर पति के साथ कातिलाना अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में वह व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक और फोटो में प्रियंका बिकिनी और चश्मा लगाए समुद्र के बीच में बोट पर लेटी नजर आ रही हैं।

हर तस्वीर में प्रियंका का एक अलग और खास अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही, बेटी मालती के साथ उनके मस्ती भरे पल भी फैंस को बहुत भा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें उनके चाहने वालों के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं और इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं।