द टारगेट न्यूज़:
चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH-32) में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटों की संख्या 155 से बढ़ाकर 177 किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मेडिकल सेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस वृद्धि को शहर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया गया है। इस संबंध में मेडिकल सेल के सदस्यों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मेडिकल सेल के अध्यक्ष ललित टक्कड़ ने इस बात पर जोर दिया कि सीटों के विस्तार से चिकित्सा छात्रों को विशेष शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, इससे भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।













