Home Himachal शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं...

शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें

धर्मशाला।राजवीर दीक्षित

हाईटेंशन बिजली की तारों में फंसे पैराग्लाइडर पायलट को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए SDRF की टीम को बेहद दबाव में काम करना पड़ा। बचाव अभियान के दौरान एक-एक सेकंड कीमती था, क्योंकि पायलट की जान खतरे में थी। SDRF की त्वरित कार्रवाई और बेहतर तालमेल से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

SDRF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पायलट के जीवित होने के कारण टीम पर उसे सुरक्षित बचाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे नीचे उतारने में सफलता हासिल की।

ठाकुर के अनुसार, हाल के समय में हाईटेंशन तारों में फंसे पैराग्लाइडर को बचाने का ऐसा मामला सामने नहीं आया था। हालांकि, SDRF के जवानों को ऊंचाई पर होने वाली आपात स्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश में रोपवे सहित विभिन्न परिस्थितियों में बचाव कार्यों का अभ्यास कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि पायलट के लिए यह सौभाग्य की बात थी कि घटनास्थल पर बड़ी क्रेन उपलब्ध थी और SDRF की प्रशिक्षित टीम भी पास में तैनात थी। यदि टीम को दूर से पहुंचना पड़ता तो बचाव अभियान में काफी समय लग सकता था।

क्रेन की मदद से पायलट तक पहुंच बनाई गई। नीचे उतारते समय उसे रस्सी से सुरक्षित बांधा गया, ताकि क्रेन पर लाते वक्त उसके फिसलने या गिरने का खतरा न रहे।

SSP ने पूरे अभियान को टीमवर्क और आपसी समन्वय का परिणाम बताया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें चंडीगढ़ की ऑलराउंडर काशीवी गौतम इंग्लैंड सीरीज के लिए इंडिया ए टीमों में शामिल पालमपुर की खूबसूरती पर शहरीकरण का असर! देवदार के पेड़ और चाय के बागान हो रहे खत्म पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन कड़ा मुकाबला, चार गोल्फरों ने साझा किया शीर्ष स्थान अमिताभ बच्चन की सादगी ने जीता दिल! शिमला के बॉबी भाई ने सुनाया KBC का यादगार किस्सा चंडीगढ़ के अगले एसएसपी के लिए पंजाब ने शुरू की अधिकारियों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया हिमांशु जैन ने पटियाला के नए उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार