छा गए गुरु: दुनिया को भी हमारी ताकत का हुआ अहसास, देश बदल रहा है, क्योंकि भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है: संजय टंडन

ऊना । ममता भनोट

(Sanjay Tandon Energizes BJP Meeting in Una, Himachal Pradesh) हिमाचल प्रदेश के ऊना में पहुंचे संजय टंडन ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति व पदाधिकारी बैठक में खूब जोश भरा। उनकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी केंद्रीय टीम की और से करवाये जा रहे बेमिसाल कार्यो की समीक्षा अपने शब्दों में जबरदस्त तरीके से की गई।

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का ऊना में कार्यकताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चंडीगढ़ से संजय टंडन भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक एवं कार्यसमिति बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

संजय टंडन ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लगातार बढ़ रही है।

जब भारत जी 20 का आयोजन करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है कि- ‘अरे भारत तो बदल रहा है।’ जब 10 साल में हमारा देश अपने एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देती है, तब दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है।

दिल्ली: एयरपोर्ट पर शख्स को आया हार्ट अटैक, महिला की फुर्ती और समझ ने बचाई बुजुर्ग की जान ⬅️ Video

जब भारत सरकार 40 हजार किमी से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देता है तो दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास होता है। उन्हें लगता है देश बदल रहा है। आज जब भारत डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड बना रहा है।

आज जब भारत एल1 पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है। आज जब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है। आज जब सबसे ऊंचा स्टैच्यू बनाता है, तब दुनिया कहती है भारत बदल रहा है।

संजय टंडन ने कहा भारत कैसे बदल रहा है– भारत बदल रहा है, क्योंकि भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है।

देश विश्व भर में फैले हुए भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है। भारत बदल रहा है क्योंकि 140 करोड़ भारतीय अब भारत को विकसित देश बनाने का सपना संकल्प लेकर पूरा कर रहा है।

अपने खास शब्दो के साथ आयोजित प्रोग्राम में पहचान बनाने वाले संजय टंडन को लेकर भाजपा खेमे में खूब चर्चा देखी गई। उनके द्वारा आये हुए तमाम वर्करो-समर्थकों व सहयोगियों के साथ खास चर्चा भी की गई।

संजय टंडन का ऊना में स्वागत प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला उपाध्यक्ष पी एल भारद्वाज एवं बलराम सिंह द्वारा किया गया।