Home Punjab बड़ी खबर: चंडीगढ़ में ‘गोल्ड हीस्ट मास्टरमाइंड’! कनाडा के मोस्ट वांटेड का...

बड़ी खबर: चंडीगढ़ में ‘गोल्ड हीस्ट मास्टरमाइंड’! कनाडा के मोस्ट वांटेड का सुराग मिला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Gold Heist Mastermind Found in Chandigarh!”)कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोना चोरी में वांछित सिमरनप्रीत पनेसर के चंडीगढ़ में छिपे होने की खबर सामने आई है। अप्रैल 2023 में टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 400 किलो सोना और 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा चोरी हुई थी। कनाडा की पील पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगा लिया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पनेसर परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा है। वहीं, उसके वकील का कहना है कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कनाडा लौटने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!