…लो जी कांग्रेस टिकट पर फैसला आज संभव: जाने सांसद मनीष तिवारी ने कहा से लड़ने के लिए दिल्ली में डाला डेरा, 2 अन्य भी है उनके मुकाबले मजबूत दावेदार।

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी अपना इलाका छोड़ भागने की तैयारी में है। उन्होंने दिल्ली में डेरा डाला है व कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बना रहे है की उन्हें कही और से टिकट दिया जाए।

खबर है कि चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से आज उम्मीदवार का फैसला हो सकता है। इसमें पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के साथ श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद मनीष तिवारी की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है।

इनके अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। मनीष तिवारी को श्री आनंदपुर साहिब सीट सेफ नजर नही आ रही जिसके कारण वह अपना लोकसभा क्षेत्र बदलने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ की सीट को लेकर आज चर्चा की जाएगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सभी अपने-अपने टिकट को लेकर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। जिनमें मनीष तिवारी भी शामिल है।

ऊना-नंगल-चंडीगढ़ मार्ग पर नशे में धुत्त ड्राइवर ने तोड़ दिया चौक, बड़ा हादसा सामने आया। देखें Video

चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता पवन बंसल की दावेदारी मजबूत है, लेकिन वह चंडीगढ़ से लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। BJP की किरण खेर ने उन्हें 2014 और 2019 के चुनाव में हराया है।

ऐसे में उनकी टिकट पर संशय बना हुआ है। वह चंडीगढ़ से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें से चार बार उन्हें जीत मिली है, जबकि 4 बार वह चुनाव हार चुके हैं। स्थानीय लीडर भी इस बार उनका विरोध कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में हर बार पवन बंसल के नाम का विरोध नहीं होता था, लेकिन यह पहली बार है कि जब चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लक्की खुद दावेदारी ठोंक रहे हैं। अब तक हमेशा चंडीगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष पवन बंसल के नाम को लेकर सहमत रहता था।

लेकिन इस बार प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उनके नाम की बगावत की गई है। इसलिए मनीष तिवारी को टिकट मिलने की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा होता है तो यकीनन श्री आनंदपुर साहिब से राजनीति के समीकरण बदल सकते है।