Home Chandigarh अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार,...

अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया

अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया

द टारगेट न्यूज़:

मलप्पुरम में खेले गए महिला टी20 ट्रॉफी मुकाबले में चंडीगढ़ की अंडर-23 महिला टीम को उत्तराखंड के हाथों 114 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बनाए। शुरुआती झटके के बाद राघवी बिष्ट और तन्वी तोमर ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की शानदार साझेदारी की। राघवी 53 गेंदों में 78 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि तन्वी ने 48 गेंदों में 68 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की पूरी टीम दबाव में बिखर गई और महज 57 रन पर सिमट गई। उत्तराखंड की ओर से प्रियांशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4/12 विकेट झटके। एक अन्य मुकाबले में रोहतक में खेले गए मैच में पंजाब ने गोवा को 77 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 3 विकेट पर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज हरसिमरनजीत ने 60 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 87 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए मन्नत कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया पंजाब में चुनाव से पहले आप सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख नए लोगों को जोड़ेगी खाद्य सुरक्षा योजना से पंचकूला में पुलिस की सख्ती: बिना नंबर प्लेट और फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले 292 वाहन जब्त, 594 के चालान कटे पटियाला में पुलिस मुठभेड़: दो कुख्यात गैंगस्टर घायल, तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद आज का विस्तृत राशिफल (18 नवंबर 2026): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का पंचांग 18 नवंबर 2026: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व और व्रत कथा (18 नवंबर 2026): भगवान गणेश की पूजा-विधान और महिमा पंजाब यात्रा से पहले सतर्क हुई बीजेपी, पिछली कम भीड़ से लिया सबक पंजाब सरकार गन्ने के राज्य सलाह मूल्य में कर सकती है बढ़ोतरी, रेट 431 रुपये प्रति क्विंटल होने की संभावना बच्चों की शादी से पहले दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां हुए फरार! बचपन का प्यार फिर चढ़ा परवान, दो परिवारों में मचा हड़कंप