Home Business कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता Home Loan? नया घर...

कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता Home Loan? नया घर खरीदने का सपना होगा पूरा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Which bank is offering the cheapest Home Loan? Your dream of buying a new house can come true”) आज के दौर में अपना खुद का घर होना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना बन चुका है। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई और प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों के बीच घर खरीदना आसान नहीं रहा। ऐसे में होम लोन ही आम लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनता है। अगर आप भी इस साल नया घर खरीदने या अपना आशियाना बनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई बड़े सरकारी बैंकों ने होम लोन की नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं, जिनमें ग्राहकों को काफी राहत मिल सकती है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे सस्ता होम लोन फिलहाल बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है, जहां ब्याज दर 7.10 प्रतिशत से शुरू हो रही है। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक 7.15 प्रतिशत की दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर लोन दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक की दरें 7.75 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं।

हालांकि सिर्फ कम ब्याज दर देखकर लोन लेना सही फैसला नहीं माना जाता। विशेषज्ञों के अनुसार, लोन लेने से पहले CIBIL Score जरूर जांचना चाहिए। जिन ग्राहकों का स्कोर 750 या उससे अधिक होता है, उन्हें बैंकों की तरफ से कम ब्याज दर का फायदा मिलता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी जरूर चेक करने चाहिए।

माहिरों का मानना है कि फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट चुनना भविष्य में फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अगर आने वाले समय में RBI रेपो रेट घटाता है, तो आपकी EMI भी अपने आप कम हो सकती है। ऐसे में सही बैंक और सही योजना चुनकर आपका घर खरीदने का सपना आसानी से पूरा हो सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!