Home Una News कुटलैहड़ में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर किया...

कुटलैहड़ में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर किया विचार-विमर्श,

बंगाणा (ऊना)। राजवीर दीक्षित 

 

(Development works in Kutlehar were discussed, and issues of public interest were deliberated upon) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने जोगी पंगा स्थित अपने कार्यालय में स्थानीय निधि लेखा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, ठियोग के विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन तथा बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी मृदु शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

जोगी पंगा कार्यालय पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा विक्कू एवं उनकी धर्म पत्नि श्री मति मृदु शर्मा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनता की आवश्यकताओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।

विकास कार्यों को गति देना जनता की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता

विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा जनता की अपेक्षाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझें और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना तथा लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय और संवाद आवश्यक है।

कुटलैहड़ के जनहित के मुद्दों पर विचारों का हुआ आदान-प्रदान

बैठक के दौरान उपस्थित विधायकों एवं समिति के सदस्यों ने विकासात्मक कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े मुद्दों पर संवाद का महत्वपूर्ण अवसर माना गया। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों का जोगी पंगा कार्यालय पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से विकास कार्यों को नई गति प्रदान की जा सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!