Home Breaking News भगवंत मान का बड़ा फैसला: हरियाणा को मिलेगा हक का पानी, BBMB...

भगवंत मान का बड़ा फैसला: हरियाणा को मिलेगा हक का पानी, BBMB धरना समाप्त

नंगल। राजवीर दीक्षित
(CM Mann Announces Water Release to Haryana)हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चला आ रहा पानी विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को नंगल डैम से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा को उसके अधिकार के अनुसार आज दोपहर 1 बजे से 100 क्यूसेक पानी दिया जाएगा, जो 21 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि हरियाणा पहले ही अपने तय कोटे से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर चुका है, अब अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की ओर से बी.बी.एम.बी. (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के खिलाफ दो हफ्तों से चल रहे धरने को आज खत्म कर दिया गया। इस मौके पर भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत कई नेता मौजूद रहे।

Video देखें: युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को कामयाब करने खुद मैदान में उतरे प्रधान हरजीत जीता।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीति आयोग की बैठक में वे पंजाब का पक्ष मजबूती से रखेंगे और जल संसाधनों के पुनर्गठन की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने BBMB में पंजाब के कोटे की 3000 खाली पदों को भरने का भी आश्वासन दिया।

Video देखें: नशो को लेकर मंत्री हरजोत बैंस के सामने किया नुक्कड़ नाटक।

पिछली सरकारों पर हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा, “सोने की टोटियों वालों को पानी की अहमियत क्या पता। अब पंजाब अपना पानी खुद इस्तेमाल करेगा, देश को अनाज चाहिए तो पंजाब को भी पानी मिलना चाहिए।

Video देखें: BBMB के खिलाफ CM भगवंत मान के बेबाक बोल।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में कांग्रेस को झटका, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत गुजराल और उनकी पत्नी शिअद में शामिल चंडीगढ़ नगर निगम ने आचार संहिता से पहले विकास कार्यों को तेज करने के दिए निर्देश पंजाब में 12 से 15 नवंबर के बीच बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का असर अमृतसर में दिवाली की रात खूनी संघर्ष: फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एएसआई घायल PU को नया VC मिला! प्रो. टंकेश्वर कुमार संभालेंगे कमान कनाडा में अवैध स्ट्रीट-रेसिंग मामलों में पंजाब मूल का युवक गिरफ्तार भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त तय! 11 नवंबर को मनाया जाएगा त्योहार विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक दिनेश चड्ढा! दिवाली पर HP पुलिस का इमरजेंसी रिकॉर्ड! 586 कॉल, 3.37 मिनट में रिस्पांस पटाखों के विवाद में थार से कुचलकर दंपति की हत्या! आरोपी PGI रेफर