Home Breaking News चंडीगढ़ में बंटी-बबली गिरफ्तार,लाखों की नगदी,करोड़ की ज्वेलरी उड़ाई !

चंडीगढ़ में बंटी-बबली गिरफ्तार,लाखों की नगदी,करोड़ की ज्वेलरी उड़ाई !

चंडीगढ़ में बंटी-बबली गिरफ्तार,लाखों की नगदी,करोड़ की ज्वेलरी उड़ाई !
चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(cnddiigrh-men-bnttii-bblii-girphtaarlaakhon) चंडीगढ़ में चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मनीमाजरा में घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर उसमें रखे करीब 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 5.50 लाख रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में पूछताछ के दौरान दोनों का कनेक्शन सेक्टर-17 की एक ज्वेलरी शॉप से करीब 1 करोड़ रुपए कैश चोरी के मामले से भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है और बाकी रकम व सोने के सिक्कों की तलाश जारी है।

पहले रेकी, फिर दोनों मिलकर करते थे वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और युवती मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले युवती रेकी करती थी और मौका मिलने पर दोनों चोरी करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने चंडीगढ़ में इससे पहले भी किसी वारदात को अंजाम दिया था या नहीं।

मनीमाजरा में कार को बनाया निशाना

मनीमाजरा निवासी मनप्रीत वालिया ने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। कार में करीब 12.50 लाख रुपए नकद और सोने के सिक्के रखे थे। आरोप है कि नितेश और सिमरन ने मौका देखकर कार को निशाना बनाया और उसमें रखा कैश व सोने के सिक्के लेकर फरार हो गए।

शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सुरागों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर-17 की ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ चोरी का भी कनेक्शन

पूछताछ के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों का नाम सेक्टर-17 स्थित ज्वेलरी शॉप से करीब 1 करोड़ रुपए कैश चोरी के मामले में भी सामने आया। हालांकि, पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि इस वारदात में दोनों ने सीधे हिस्सा लिया था या चोरी की रकम को ठिकाने लगाने में उनकी भूमिका थी।

5.50 लाख बरामद, सोने के सिक्कों की तलाश

पुलिस ने आरोपियों से अब तक करीब 5.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। बाकी रकम और सोने के सिक्कों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की रकम कहां छिपाई गई और क्या वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

नितेश 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी नितेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी की वारदातों, बरामद रकम और सोने के सिक्कों के बारे में पूछताछ कर रही है।

आरोपियों की पहचान नितेश (27) और उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नितेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और जगतपुरा में रह रहा था, जबकि सिमरन मलोया कॉलोनी में रहती है और मूल रूप से तरनतारन की रहने वाली है।

पुलिस को शक-‘चोर गैंग’ का नेटवर्क बड़ा हो सकता है

पुलिस अब दोनों के मोबाइल संपर्क, पुराने रिकॉर्ड और शहर में उनकी गतिविधियों से जुड़े सुराग खंगाल रही है। जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि कहीं दोनों के साथ कोई तीसरा व्यक्ति या बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चंडीगढ़ के अलावा दूसरे शहरों में हुई चोरी की वारदातों से उनका कोई संबंध है या नहीं।

Translate »
error: Content is protected !!