चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(New Congress Equation for 2027: Warring & Randhawa Meet Channi)पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाज़ी के बीच अब नए राजनीतिक समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताज़ा घटनाक्रम में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर अचानक पहुंचे, जिसने पूरे सियासी माहौल को गर्मा दिया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
चन्नी के निवास पर हुई यह मुलाकात कई मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है। तीनों शीर्ष नेताओं की यह बैठक न केवल कांग्रेस के भीतर बदलते समीकरणों की ओर इशारा करती है, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी नई दिशा देती प्रतीत हो रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि वड़िंग और चन्नी के बीच बढ़ती नज़दीकियाँ कांग्रेस की नई रणनीति की झलक हैं, जबकि रंधावा की मौजूदगी इस नए गठजोड़ के प्रभाव को और भी मजबूत बनाती है।
Video देखें: Historic Night in Anandpur Sahib:Stunning 500-Drone Show for Guru Teg Bahadur Ji’s 350th Anniversary
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पार्टी को आंतरिक रूप से मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से तैयार करने के मकसद से की गई है। हालांकि बैठक के एजेंडे पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस खेमे में चर्चाओं का दौर तेज है कि पार्टी 2027 से पहले एक बिल्कुल नई रणनीति और नए नेतृत्व ढांचे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
इस मुलाकात से साफ है कि पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलावों की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ने वाला है।

















