Home Chandigarh हिमाचल में कांग्रेस की सरकार लेकिन ऊना जिला परिषद में BJP की...

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार लेकिन ऊना जिला परिषद में BJP की सरदारी बरकरार

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Congress Rules Himachal, but BJP Retains Control of Una Zila Parishad)हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद ऊना जिला परिषद में भाजपा ने कब्जा कर लिया,इसके साथ साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की। 17 सदस्यीय सदन में भाजपा समर्थित पवन लंबरदार को सर्वसम्मति से जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया, जबकि अविनाश मेनन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इस चुनाव के लिए श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा को भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव के दौरान ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती और जिले के कई पूर्व भाजपा विधायक जिला परिषद परिसर के बाहर मौजूद रहे। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

चुनाव परिणाम आने के बाद रणधीर शर्मा ने कहा कि यह जीत राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का संकेत है। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि जनता वर्तमान सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने चुनावी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन लगातार भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है और ऊना जिला परिषद का यह परिणाम उसी का उदाहरण है।

भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की एक बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत करार दिया।

Translate »
error: Content is protected !!