लो जी देखों सियासत के रंग, पंजाब में ‘कांग्रेस’ व ‘भाजपा’ ने मिल कर शुरू की सरकार बनाने की तैयारी!

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Can Congress and BJP Unite to Challenge AAP’s Mayoral Ambitions) पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव जिसे स्थानीय सरकार भी कहा जाता है संपन्न हुए हैं। इन चुनावों में हालांकि पूर्ण बहुमत के लिए पार्षदों की संख्या प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने विधायकों के वोटों के बल पर मेयर की कुर्सी पर कब्जा करने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इस बीच, लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ की फेसबुक पोस्ट ने एक नई चर्चा छेड़ दी है कि क्या कांग्रेस 33 साल बाद भाजपा से हाथ मिलाकर नगर निगम लुधियाना में इतिहास दोहराएगी।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के दौरान भले ही 41 सीटें जीती हों। लेकिन मेयर बनाने के लिए 95 वार्डों के हिसाब से 48 पार्षदों का आंकड़ा होना चाहिए। हालांकि, 7 विधायकों और एक निर्दलीय को शामिल करने के बाद आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है, लेकिन इससे पहले, कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावना ‘आप’ के सपनों पर मंडरा रही है।

➡️ Video: 11 कत्ल का आरोपी आया काबू ,SSP गुलनीत सिंह खुराना के खुलासे से हर कोई हो गया हैरान।

इस संबंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी लुधियाना का मेयर नहीं बना पाएगी। अब आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाएगी या कांग्रेस और भाजपा मिलकर बहुमत का आंकड़ा पार करेंगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।