चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Punjab’s star cricketer has passed away! He was also a part of Punjab Kings (Kings XI Punjab) in the IPL”) पंजाब क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य Amanpreet Singh Gill के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Amanpreet Singh Gill ने अपने क्रिकेट करियर में पंजाब का नाम कई स्तरों पर रोशन किया। वह भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके थे और IPL में Punjab Kings (तत्कालीन किंग्स XI पंजाब) की ओर से भी खेल चुके थे। अपनी मेहनत, जुनून और शानदार खेल के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई थी। मैदान पर उनके जुझारू अंदाज और टीम के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनका जुड़ाव खेल से बना रहा। वह पंजाब क्रिकेट की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मौका देने का काम कर रहे थे। उनके निधन को पंजाब क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि Amanpreet Singh Gill ने क्रिकेट के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। PCA ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
जानकारी के मुताबिक, Amanpreet Singh Gill का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मनीमाजरा श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन से पंजाब क्रिकेट ने एक समर्पित खिलाड़ी और मार्गदर्शक को खो दिया।



















