नई दिल्ली/चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Delhi’s Power Shift: Rekha Gupta Takes Charge!)
भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। आज रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह नए कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम प्रमुख है। दिल्ली की राजनीति में इस बड़े बदलाव को लेकर जनता और राजनीतिक हलकों में भारी उत्साह है।