Home Haryana होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार!

होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार!

फरीदाबाद। राजवीर दीक्षित 

 

(DU student dies under suspicious circumstances at a hotel; man who stayed with her is on the run!) दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा की फरीदाबाद के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवती सोमवार से अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी। कमरे से एक सुसाइड नोट और चूहे मारने की दवा की शीशी बरामद हुई है। घटना के बाद से उसके साथ ठहरा युवक लापता है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

मृतका की पहचान अर्चना के रूप में हुई है। वह गांव कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी की रहने वाली थी और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर करीब तीन बजे तक परिवार से उसकी फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।

संपर्क टूटा तो परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी

अर्चना के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह परिवार ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। इसी दौरान सराय थाना पुलिस ने होटल जोया में एक युवती का शव मिलने की जानकारी दी। परिजन होटल पहुंचे और शव की पहचान अर्चना के रूप में की।

होटल के कमरे में बेहोश मिली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर टीम होटल पहुंची थी। होटल स्टाफ जब कमरे की जांच के लिए पहुंचा तो अर्चना बेड पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे से एक शीशी भी बरामद हुई। पुलिस को आशंका है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था।

साथ ठहरा युवक गायब, सुसाइड नोट की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, अर्चना विपिन यादव नाम के युवक के साथ सोमवार से होटल में ठहरी हुई थी। घटना के बाद से विपिन का कोई पता नहीं है। कमरे से मिले सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नोट अर्चना ने ही लिखा था या इसके पीछे कोई दूसरी साजिश है।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

थाना प्रभारी राकेश के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने खुद जहरीला पदार्थ लिया था या उसे किसी ने दिया। साथ ठहरे युवक की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार! 'पंजाब को पहले स्थान पर रखना': पीएम मोदी ने एनडीए में शिअद की वापसी का स्वागत किया, बीजेपी-अकाली गठबंधन को 'प्राकृतिक साझेदारी' बताया पंचभीष्म एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद! शुरुआती विरोध के बाद बीजेपी को शिअद के साथ गठबंधन की ताकत का एहसास हुआ पीएम मोदी की पहल, सुखबीर बादल का रुख और जमीनी सर्वे: जानिए कैसे फिर करीब आए पुराने साथी बीजेपी और अकाली दल शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत पंजाब चुनाव 2027: प्रकाश पर्व पर भाजपा और अकाली दल में फिर हुआ चुनावी गठबंधन, अमित शाह ने की संयुक्त प्रेस वार्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की PM मोदी से अपील: करतारपुर कॉरिडोर खोलें और अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार बहाल करें हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक