चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Political earthquake in Tamil Nadu: Vijay’s party TVK makes a big announcement, 108 MLAs to resign together!) Tamil Nadu की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब चुनाव नतीजों के बाद सत्ता गठन को लेकर जबरदस्त हलचल शुरू हो गई। सुपरस्टार Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि अगर Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) मिलकर सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK के सभी 108 विधायक एक साथ इस्तीफा दे देंगे। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पिछले दो दिनों में DMK और AIADMK नेताओं के बीच हुई अहम बैठकों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। TVK को शक है कि दोनों पार्टियां मिलकर सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी को सत्ता से दूर रखने की रणनीति बना रही हैं। इसी वजह से विजय की पार्टी ने यह बड़ा राजनीतिक दांव चला है।
गौरतलब है कि TVK ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया और 108 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से दो सीटों पर खुद विजय ने जीत हासिल की थी। हालांकि एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी के विधायकों की संख्या 107 रह गई है। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय के पास कुल 112 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का आंकड़ा जरूरी है।
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने भी विजय के बहुमत के दावे को स्वीकार नहीं किया है और साफ कहा है कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन पत्र पेश करने होंगे। ऐसे में अब तमिलनाडु की राजनीति पूरी तरह से रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में राज्य में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है।



















