Home Chandigarh बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! सेहत को हो...

बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान, आज ही बदलें यह आदत

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“People who drink excessively cold water should be careful! It may cause serious harm to health, change this habit today itself”) देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे मौसम में लोग राहत पाने के लिए फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसका असर यह होता है कि खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता और गैस, कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वहीं, अत्यधिक ठंडा पानी शरीर की ‘वेगस नर्व’ पर भी असर डाल सकता है, जिससे दिल की धड़कन धीमी पड़ सकती है। यह स्थिति खासतौर पर हृदय रोगियों के लिए खतरनाक मानी जाती है।

धूप से आने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीना गले में खराश, खांसी, बलगम और साइनस जैसी परेशानियों को भी जन्म दे सकता है। इसके अलावा भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में जमा फैट सख्त हो जाता है, जिससे मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है।

माहिरों की सलाह है कि गर्मियों में फ्रिज के बेहद ठंडे पानी की बजाय मटके का पानी पिएं। साथ ही नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि शरीर ठंडा भी रहे और स्वास्थ्य भी सुरक्षित बना रहे।

Translate »
error: Content is protected !!