Home Chandigarh पंजाब में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट ! सूख रहे पेट्रोल पंप, लोगों को...

पंजाब में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट ! सूख रहे पेट्रोल पंप, लोगों को महंगा प्रीमियम फ्यूल लेने की मजबूरी,जाने सारे हालात

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab Fuel Crisis Deepens! Petrol Pumps Running Dry, Customers Forced to Buy Costly Premium Fuel”) पंजाब में पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते आम लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। हालात इतने खराब बताए जा रहे हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है।

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (PPDAP) ने इस गंभीर मामले को लेकर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां समय पर सप्लाई नहीं दे रही हैं, जिससे पूरे राज्य में ईंधन संकट पैदा हो गया है। खासकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के कई आउटलेट्स पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है।

डीलर्स ने यह भी बड़ा आरोप लगाया है कि कई जगहों पर ग्राहकों को सामान्य पेट्रोल-डीजल देने से पहले महंगा प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रीमियम पेट्रोल सामान्य ईंधन से करीब 10 रुपये प्रति लीटर महंगा पड़ रहा है। इससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भी भारत में ईंधन सप्लाई पर दिखाई दे रहा है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3.90 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि पंजाब में एलपीजी गैस की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। उद्योगों और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। अब लोगों की नजर सरकार और तेल कंपनियों पर टिकी है कि आखिर यह संकट कब तक खत्म होगा।

Translate »
error: Content is protected !!