चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से एक कि मौत, 3 घायल, अखबार ले जा रहा वाहन आया चपेट में।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Shocking Landslide Incident on NH-5: A Life Lost, Several Injured) चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन के कारण पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पार्क के पास अचानक भूस्खलन के कारण अखबार ले जा रहा एक वाहन पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर नामक व्यक्ति ने सुबह करीब 3.17 बजे पुलिस थाना परवाणू को सूचना दी कि हिमाचल पार्क के पास पहाड़ी से एक वाहन पर पत्थर गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

➡️ Video: भाजपा, प्रदेश की जनता से माफी मांगें, लोग समझदार तभी सरकार को काम करने का मौका मिला : मुकेश अग्निहोत्री

घायलों को ईएसआई परवाणू ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

सोमवार सुबह करीब 2.30 बजे पुलिस स्टेशन परवाणू के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 पर आई लव हिमाचल पार्क, पंजाब के पास बोलेरो कैंपर संख्या पीबी08सीबी9686 वाहन अचानक भारी पत्थरों से टकरा गया।

यह बोलेरो कैंपर जालंधर से शिमला अखबार लेकर जा रहा था, जिसमें कई लोग सवार थे। वाहन पर पत्थर गिरने से देवराज नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

➡️ देखें Video: स्पाइस जेट की कर्मचारी ने सीआईएसएफ के जवान को मारा थप्पड़, गिरफ्तार।

घायलों की पहचान 40 वर्षीय चालक कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर, 23 वर्षीय भावुक पुत्र चमन लाल निवासी ई.एम. 138 रास्ता मोहल्ला जालंधर शहर, पंजाब और 43 वर्षीय वंदना सोंधी पत्नी चमन लाल निवासी ई.एम. 138 रास्ता मोहल्ला जालंधर शहर, पंजाब के रूप में हुई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल ईएसआई में उपचाराधीन हैं।

बता दें कि बारिश के बाद फोरलेन भूस्खलन का यह पहला मामला है। अभी बारिश जोर नहीं पकड़ी है। लेकिन फिर भी पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं।