चार किस्तों में तय हुई थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि नौकरी से संबंधित एक सरकारी पत्र को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) से मंजूर करवाना था। आरोप है कि इस काम के बदले क्लर्क ने ₹20 हजार मांगे थे। रकम चार किस्तों में, प्रत्येक किस्त ₹5 हजार देने पर सहमति बनी थी।
मोबाइल कवर में छिपाए पैसे
शिकायत मिलने के बाद ACB ने जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। मंगलवार को शिकायतकर्ता पहली किस्त के ₹5 हजार लेकर कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि रकम लेते ही क्लर्क ने पैसे मोबाइल के कवर में छिपा लिए। इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान कथित रिश्वत की रकम बरामद की गई।
भ्रष्टाचार का केस दर्ज, जांच जारी
ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अंबाला ACB थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि क्लर्क करीब आठ साल से वहां तैनात है।
जांच एजेंसी मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। शिकायतकर्ता भी इसी विभाग में तैनात बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


















