हरियाणा। राजवीर दीक्षित
(“I won’t beat your son—pay me ₹50,000!”: ASI arrested while accepting a bribe) हरियाणा के करनाल में पुलिस की वर्दी पर रिश्वत का दाग लगने का मामला सामने आया है। तरावड़ी थाने में तैनात एक ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पानीपत की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने पुलिस कस्टडी में रखे युवक को कम पीटने और केस हल्का करने के बदले उसके परिवार से 50 हजार रुपये मांगे थे।
दो दिन से कस्टडी में था युवक
ACB के मुताबिक, आरोपी ASI ने एक युवक को पिछले दो दिनों से पुलिस कस्टडी में रखा हुआ था। इसी दौरान उसने युवक के परिवार से कथित तौर पर कहा कि बेटे को पीटने से बचाना है और मामला हल्का करवाना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे।
50 हजार की मांग, 40 हजार में सौदा
परिवार ने कथित मांग के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय किया और मामले की शिकायत ACB से कर दी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया।
शनिवार को जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, ACB टीम ने थाने में ही कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ जारी
ACB की टीम आरोपी ASI से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।













