Home Haryana 75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने...

75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने रची खूनी साजिश

हरियाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(A debt of ₹75,000 cost Naeem his life! Business partner hatched a deadly plot) मूंगफली व्यापारी नईम खान हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। महज 75 हजार रुपये के उधार को लेकर रची गई कथित साजिश में दो और आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर हत्या की साजिश और शव को ठिकाने लगाने में शामिल होने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुभान (19) और मोहम्मद शहनवाज (19) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। सेक्टर-65 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और मुख्य आरोपी बबलू से पूछताछ के आधार पर उनकी भूमिका का पता लगाया।

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक के कारोबारी पार्टनर और मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

शादी के लिए दिए ₹75 हजार, लौटाने से बचने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, 25 वर्षीय नईम खान मूल रूप से बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। उसने अपने बिजनेस पार्टनर बबलू की बहन की शादी के लिए 75 हजार रुपये उधार दिए थे।

आरोप है कि रकम वापस न करनी पड़े और नईम के पास मौजूद नकदी लूटने के लिए बबलू ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पहले चाकू से वार, फिर गला घोंटकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की शाम सेक्टर-63A स्थित कादरपुर टी-पॉइंट के पास झुग्गियों में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नईम पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

शव छिपाया, ऊपर डाले नमक के 12 पैकेट

वारदात के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने की कोशिश की। नईम के शव को पास ही बने पुराने सूखे पानी के टैंक में छिपा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव पर नमक के 12 पैकेट भी डाले गए, ताकि घटना का पता न चल सके।

14 दिन बाद सूखे गड्ढे से मिला शव

नईम 8 नवंबर से लापता था। 11 नवंबर को उसके भाई हनीफ ने सेक्टर-65 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 14 दिन बाद, 22 नवंबर को कादरपुर इलाके में एक सूखे गड्ढे से नईम का शव बरामद हुआ।

रिमांड पर लेकर खुलेगी साजिश की पूरी परत

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, दोनों नए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के दौरान किसकी क्या भूमिका थी और साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 8 वार्डों के नामों का ऐलान गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार और पुलिस से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट 75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने रची खूनी साजिश सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप, BJP ने सरकार से मांगा जवाब “बेटे को पीटूंगा नहीं, ₹50 हजार दो!” ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार पंजाब गठबंधन के बाद भाजपा और अकाली दल की पहली औपचारिक बैठक आज, सुखबीर बादल से मिलेंगे केवल ढिल्लों और सुनील जाखड़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: रिभव ऋषि ने एमसी के पूर्व अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा के 5-स्टार होटल बिलों का किया था भुगतान, CBI का बड़ा खुलासा हिमाचल के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा, रूस में फंसे 8 साथी पंजाब अनाज घोटाला: ईडी के रडार पर वरिष्ठ नौकरशाह, ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े तारों की जांच तेज किन्नौर की चौंकाने वाली तस्वीर, आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में ही ईंधन नहीं