Home Una News भ्रष्टाचार के खिलाफ उतरीं छात्राएं, बैंक-डाकघर में जगाई अलख

भ्रष्टाचार के खिलाफ उतरीं छात्राएं, बैंक-डाकघर में जगाई अलख

ऊना। राजवीर दीक्षित 

 

(Female students take a stand against corruption, raising awareness in banks and post offices) सतर्कता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश देने के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला की छात्राओं ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पांच छात्राओं ने एसबीआई ऊना और अदालत के समीप स्थित डाकघर पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया।

बैंक और डाकघर में दिया संदेश

हिंदी शिक्षक अमरीश गुप्ता के साथ पहुंचीं पांच छात्राओं में एनसीसी खंड की तीन और गाइड खंड की दो छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने अपने संबोधन में सतर्कता, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त समाज और जन-जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

छात्राओं ने कहा कि सतर्कता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उनके आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण और विचारों की बैंक तथा डाकघर के अधिकारियों ने सराहना की।

प्रधानाचार्य ने बढ़ाया उत्साह

विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यभाव विकसित करती हैं। उन्होंने छात्राओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

Translate »
error: Content is protected !!