Home Rupnagar पंजाब में पटाखे का धमाका! युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब में पटाखे का धमाका! युवक की दर्दनाक मौत

रोपड़। राजवीर दीक्षित 

 

(Firecracker blast in Punjab! Tragic death of a young man) पंजाब के रोपड़ में दीपावली के अगले दिन पटाखा चलाते समय हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिवार के साथ घर की छत पर आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान शॉर्ट्स बम जलाते समय अचानक उसके मुंह और छाती के पास ही जोरदार धमाका हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय उसकी पत्नी और चार साल का बेटा भी छत पर मौजूद थे।

मृतक की पहचान गांव सैनी माजरा निवासी अनुपम उर्फ निप्पी सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निप्पी रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। इसके बाद वह पत्नी और बेटे के साथ छत पर पटाखे चलाने लगे। शॉर्ट्स बम जलाने के लिए जब वह नीचे झुके, तो पटाखा तय दूरी तक जाने के बजाय तुरंत फट गया। धमाका सीधे उनके मुंह और छाती के पास हुआ।

परिजन उन्हें तुरंत नूरपुरबेदी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हादसे की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रेस्टोरेंट के साथ जैविक खेती भी करते थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निप्पी सैनी नूरपुरबेदी-गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर ‘गुरु किचन’ नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। इसके साथ ही वह जैविक खेती से भी जुड़े हुए थे। दीपावली के अवसर पर उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के पास पटाखों की दुकान भी लगाई थी।

चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

निप्पी अपने पीछे पत्नी, चार साल का बेटा और माता-पिता को छोड़ गए हैं। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए परिवार के साथ छत पर पहुंचे निप्पी की अचानक मौत से घर में मातम पसर गया। जिस मासूम के साथ वह कुछ देर पहले त्योहार मना रहे थे, उसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पटाखे का धमाका! युवक की दर्दनाक मौत लालजीत सिंह भुल्लर ने किया पंजाब विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान पंजाब में कल स्कूल बंद या खुले? छुट्टी पर सस्पेंस! गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब! अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू होगा आदेश चंडीगढ़ में इस दिवाली हवा रही साफ, छह में से तीन स्टेशनों पर सुधरा एक्यूआई विधायक दिनेश चड्ढा ने किया नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन