Home Punjab अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल...

अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति

अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति

द टारगेट न्यूज़:

अमेरिका की एक अदालत ने सोमवार को सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अपने दीवानी मुकदमे (सिविल लॉ सूट) को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल पर दिल्ली की भारतीय अदालतों के माध्यम से तामील कराने की अनुमति दे दी है। न्यूयॉर्क स्थित अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वादी के डोभाल और गोयल पर उपर्युक्त भारतीय अदालतों के माध्यम से समन और अन्य दस्तावेज तामील कराने के प्रस्ताव को 30 नवंबर, 2026 या उससे पहले के लिए मंजूर किया जाता है। इस मुकदमे में एनएसए अजित डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल को प्रतिवादी बनाया गया है। भारत सरकार ने पन्नू को एक आतंकवादी और उसके संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) को एक गैरकानूनी संगठन के रूप में नामित किया हुआ है। पन्नू खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा रहा है और अमेरिका तथा कनाडा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उसने कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया है और भारतीय धरती पर हमले करने की धमकियां भी दी हैं। इससे पहले, पिछले साल अप्रैल में इसी अमेरिकी अदालत ने कहा था कि फरवरी 2025 में वाशिंगटन की अपनी यात्रा के दौरान डोभाल को कोई शिकायत नहीं सौंपी गई थी, और इसके साथ ही अदालत ने पन्नू के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उसने शीर्ष भारतीय अधिकारी को अदालत के दस्तावेज, जिसमें समन भी शामिल था, सौंपे जाने का दावा किया था।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लालजीत सिंह भुल्लर ने किया पंजाब विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान पंजाब में कल स्कूल बंद या खुले? छुट्टी पर सस्पेंस! गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब! अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू होगा आदेश चंडीगढ़ में इस दिवाली हवा रही साफ, छह में से तीन स्टेशनों पर सुधरा एक्यूआई विधायक दिनेश चड्ढा ने किया नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक दिनेश चड्ढा ने दी अबियाणा को 5 लाख की ग्रांट!