Home accident पंजाब में कारोबारी पर फायरिंग, 1 करोड़ की फिरौती कनेक्शन

पंजाब में कारोबारी पर फायरिंग, 1 करोड़ की फिरौती कनेक्शन

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Firing at Businessman in Punjab, ₹1 Crore Extortion Link) पंजाब से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक मशहूर कारोबारी की दुकान पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मामला हलका पायल का है, जहां आढ़ती और व्यापारी हरीश कुमार नोना की दुकान को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावर रात के समय दुकान पर पहुंचे और करीब 6 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि घटना के समय दुकान के अंदर दो लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

इस पूरे मामले का कनेक्शन पहले से चल रही फिरौती की मांग से जोड़ा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही इस कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस केस में पहले ही Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह और उनके पिता सौदागर सिंह सराओ का नाम सामने आ चुका है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं, आढ़ती यूनियन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फायरिंग फिरौती के दबाव का हिस्सा थी? और आखिर कब तक पंजाब में इस तरह की वारदातें थमेंगी? पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!