Heat Waves: पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, हिमाचल- हरियाणा को लेकर भी Update पढ़ें।

 

 

 

The Target News

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार कल से राज्य भर के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला बढ़ती हुई गर्मी के कारण लिया है। पंजाब सरकार ने हीट वेव के चलते समर वेकेशन का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि पंजाब में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

➡️ नंगल के बिशन ढाबे पर दहशत फैलाने वाले Video को देखने के लिए इस Line को Click करें

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सरकार ने पहले बढ़ती हीट वेव के चलते स्कूलों का समय बदला था जिसके चलते आज से स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर 12 बजे तक खोलने का फैसला लिया था।

इसके बाद पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ते हुए समर वोकेशन छुट्टियां का ऐलान किया गया है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो रहा है। जिसके चलते गर्मी से अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया।

उधर, हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इसे लेकर डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।