Home Bollywood इंतज़ार खत्म! कान्स में ऐश्वर्या की धमाकेदार एंट्री, ‘नमस्ते’ से जीता सबका...

इंतज़ार खत्म! कान्स में ऐश्वर्या की धमाकेदार एंट्री, ‘नमस्ते’ से जीता सबका दिल

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Wait Over! Aishwarya’s Grand Entry at Cannes, Wins Hearts with ‘Namaste’”) Aishwarya Rai Bachchan ने आखिरकार Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करवा दी है। लंबे समय से उनकी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर अब विराम लग गया है। जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

इस बार ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर Amit Aggarwal द्वारा डिजाइन किया गया बेहद खास ब्लू स्कल्प्चरल गाउन पहना था, जिसे ‘Luminara’ नाम दिया गया है। यह गाउन अपने यूनिक डिजाइन और शाही लुक के कारण चर्चा का केंद्र बन गया। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही ऐश्वर्या ने फोटोग्राफर्स का पारंपरिक ‘नमस्ते’ कर स्वागत किया, जिसने भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक दुनिया के सामने पेश की।

हालांकि यह गाउन जितना खूबसूरत था, उतना ही भारी भी था। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या को चलने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि इस खास गाउन को तैयार करने में करीब 1500 घंटे लगे। इसमें सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसने इसे और भी शानदार बना दिया।

दरअसल, इस साल कान्स में ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे थे। एक प्रमोशनल वीडियो में Alia Bhatt समेत कई सितारे नजर आए थे, लेकिन ऐश्वर्या दिखाई नहीं दी थीं। इसके बाद L’Oréal Paris ने साफ किया था कि ऐश्वर्या कभी भी कान्स को मिस नहीं करतीं। गौरतलब है कि वह साल 2003 से इस ब्रांड की ग्लोबल एम्बेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही।

Translate »
error: Content is protected !!