Home Chandigarh 23, 24, 25, 26 और 27 मई तक चलेगी ‘लू’, 13 राज्यों...

23, 24, 25, 26 और 27 मई तक चलेगी ‘लू’, 13 राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Heatwave to continue from May 23 to 27, IMD issues orange alert in 13 states”) कई दिनों से भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली लू की मार झेल रही दिल्ली और एनसीआर के लोगों को शनिवार सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी। हल्की बारिश, तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही ने राजधानी का मौसम सुहावना बना दिया। अचानक बदले मौसम ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, क्योंकि धूल भरी आंधी और रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राहत के बावजूद खतरा अभी टला नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 मई तक तेज गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। साथ ही 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने देश के 13 राज्यों में गरज-चमक, आंधी और तेज बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इससे दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अभी कुछ और दिनों तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!