Home India बैंकों में शनिवार को हाफ डे! शोभायात्रा के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

बैंकों में शनिवार को हाफ डे! शोभायात्रा के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

जालंधर। राजवीर दीक्षित 

 

(Half-day in banks on Saturday! Schools and colleges closed due to a procession) भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को देखते हुए जालंधर नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में शनिवार, 24 अक्तूबर को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान दोपहर 12 बजे के बाद बंद रहेंगे।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने यह आदेश शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और धार्मिक आयोजन में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं।

सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

शोभायात्रा के मद्देनजर 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित स्थानों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इनमें वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, डोमोरिया पुल, प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, अड्डा टांडा और अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक और डॉ. बी.आर. आंबेडकर चौक शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, शोभायात्रा के मार्ग और प्रभावित चौराहों से बचें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार, 26 अक्तूबर को है। शनिवार को आधे दिन की छुट्टी और रविवार के अवकाश के कारण संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को लगातार तीन दिनों का अवकाश मिल सकता है। हालांकि, शनिवार की छुट्टी का आदेश जालंधर नगर निगम क्षेत्र में अधिसूचना के दायरे में आने वाले शिक्षण संस्थानों के लिए है।

Translate »
error: Content is protected !!