Home Punjab 15 अगस्त से पहले Punjab हाई अलर्ट पर, Border Belt में बढ़ी...

15 अगस्त से पहले Punjab हाई अलर्ट पर, Border Belt में बढ़ी निगरानी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab on High Alert Ahead of August 15, Surveillance Intensified Along Border Belt “) स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। अब पुलिस का फोकस सिर्फ किसी घटना के बाद कार्रवाई करने पर नहीं, बल्कि घटना होने से पहले उसे रोकने पर है। इसी रणनीति के तहत बॉर्डर बेल्ट समेत संवेदनशील इलाकों में निगरानी, गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।

पंजाब के DGP Gaurav Yadav ने सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट और Border Range की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में Amritsar, Gurdaspur, Pathankot और Batala के सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई। खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित vulnerable locations को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और बड़े सार्वजनिक जमावड़ों पर कड़ी नजर रखी जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोहों के अलावा शहर और सीमावर्ती जिलों के पूरे सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

पुलिस की रणनीति में Crowd Management, लगातार Surveillance, Sensitive Areas में Patrolling और Emergency Response को अहम हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि संभावित खतरों और कमजोरियों की पहले पहचान करें और किसी भी घटना से पहले corrective action लिया जाए।

अमृतसर को लेकर सुरक्षा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक Border City होने के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों का केंद्र भी है।

विभिन्न पुलिस यूनिट्स के बीच बेहतर Coordination, समय पर Intelligence Sharing और बदलते खतरे का लगातार Assessment करने के निर्देश दिए गए हैं। Independence Day से पहले बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी और गश्त और बढ़ाई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!