हिमाचल में आपदा के कारण पंचायत चुनाव स्थगित, बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला।

शिमला। राजवीर दीक्षित
(Himachal Panchayat Elections Postponed Due to Disaster Concerns)हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनाव टालने का आदेश जारी किया है। कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि मानसून में भारी नुकसान हुआ है और हालात सामान्य नहीं हैं। पत्र में उल्लेख है कि प्रदेश में 47 बादल फटने की घटनाएं, 98 फ्लैश फ्लड और 148 बड़ी भूस्खलन घटनाएं हुईं, जिससे 270 लोगों की जान गई और 5,426 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हुई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क और रास्तों की सामान्य कनेक्टिविटी बहाल होने तक चुनाव नहीं कराए जाएंगे। वहीं, पंचायतीराज मंत्री का दावा है कि चुनाव समय पर होंगे। पहले भी कुछ जिलाधिकारियों के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे, जिसमें चुनाव स्थगित करने की बात कही गई थी।

Video देखें: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देर रात पहुंचे बिलासपुर (बरठी) बताया कुल 15 लोगो की मौ+त हुई है।

भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर हमला किया है। पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले ही ‘सरेंडर’ कर चुकी है और आपदा को बहाना बनाकर लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब कुल्लू दशहरा जैसे बड़े आयोजन आपदा के बावजूद धूमधाम से मनाए जा सकते हैं, तो पंचायत चुनाव में क्या बाधा है।

Video देखें: पंजाब में 1000 लोगो का खत्म होगा VIP कल्चर,कोई सिफारिश नही चलेगी,CM भगवंत सिंह मान के सख्त आदेश।

इलेक्शन कमीशन नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराने की तैयारी कर चुका है, लेकिन 50 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती के लिए सरकार का सहयोग आवश्यक है। इस साल प्रदेश में 3,577 पंचायतों और 71 नगर निकायों में पांच प्रमुख पदों के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव स्थगित होने से राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असमंजस बढ़ गया है।

Video देखें: भाखड़ा-नैनादेवी मार्ग बंद, पत्थरो के साथ आ गया मलबा,जनजीवन प्रभावित।