Home Punjab अमेरिका में अवैध भारतीयों को वापस लेने पर पीएम मोदी ने भी...

अमेरिका में अवैध भारतीयों को वापस लेने पर पीएम मोदी ने भी कर दिया बड़ा ऐलान,जाने सारी जानकारी

चंडीगढ़/दिल्ली। राजवीर दीक्षित

(PM Modi’s Stand on the Deportation of Indians from the US)अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्होंने मानव तस्करी के इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करने की जरूरत पर बल दिया और भरोसा जताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस अभियान में भारत का पूरा सहयोग करेंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अवैध प्रवासियों का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता, और भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ऐसे लोग सामान्य परिवारों से होते हैं, जिन्हें मानव तस्कर गुमराह कर विदेश भेजते हैं।
मोदी ने इस मुद्दे को केवल भारत-अमेरिका तक सीमित न मानते हुए मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क पर हमला करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर इस इकोसिस्टम को खत्म करना चाहिए।
हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीयों को विशेष प्रतिबंधों के साथ भारत भेजा था, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई थी। इस विषय पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संसद में बयान दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए लॉस एंजिल्स और बोस्टन में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की।

Translate »
error: Content is protected !!