Home Breaking News भाखड़ा बांध प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

भाखड़ा बांध प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

नंगल।राजवीर दीक्षित

(Bhakra Dam Management Celebrates Independence Day)नंगल स्थित स्थानीय बीबीएमबी डीएवी स्कूल में भाखड़ा बांध प्रबंधन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्य अभियंता ने अपने संबोधन में कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें आज़ादी मिली है, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए और इस स्वतंत्र भारत की प्रगति में सभी को अपने कार्य से योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी भाखड़ा बांध पनबिजली परियोजना बिजली व पानी की आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रही है और आने वाले समय में भी इस परियोजना की सफलता के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी।

Video देखें: पत्रकारों साड्डे ते तरस करो,एडवोकेट परमजीत पम्मा उलझे सवालों में,भाजपा नेतायों का उड़ाया मजाक।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) ई. सुरेश मांन, अधीक्षण अभियंता हरजोत सिंह वालिया, अधीक्षण अभियंता आकाशदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र धीमान, मनीष कुमार, पारस नायर, कार्यकारी अभियंता सरोज बाला, रेड क्रॉस एंड हॉस्पिटल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती हरप्रीत कौर, डॉ. जे.पी. सिंह (पी.ए.एम.ओ.), डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल, पीएसओ सुरिंदर सिंह, अन्य बीबीएमबी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Video देखें: हाईटेंशन करंट की चपेट में आया युवक,ईलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच का वादा, सुनील जाखड़ ने सीबीआई जांच की मांग की मोहाली के नए डीसी बने आईएएस अधिकारी आदित्य दचलवाल, प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के तबादले नंगल में वर्ष 2027 तक बनेगा भाखड़ा बांध संग्रहालय, 9 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा ऐतिहासिक धरोहर 1984 के दंगों पर सोनिया गांधी के दावों को एचएस फूलका ने नकारा, इसे सुनियोजित नरसंहार बताया अमृतसर में बड़ा ऑपरेशन: आरपीजी लॉन्चर, हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, 7 गिरफ्तार अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़: डिप्टी सीएम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ को मिला दूसरा स्थान दिनेश चड्ढा ने कहा खैराबाद में बनेगा 39.70 लाख से आधुनिक खेल मैदान! रूपनगर में धूमधाम से मना सैण भगत जी का प्रकाश पर्व! न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत