Home Punjab न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन...

न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत

न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत

द टारगेट न्यूज़:

न्यूजीलैंड के दक्षिण ऑकलैंड के टकानिनी इलाके में दिवाली की रात एक भीषण सड़क हादसे में पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार, 8 नवंबर को रात करीब 10:15 बजे हुई, जब युवकों की तेज रफ्तार कार ग्रेट साउथ रोड पर एक गोल चक्कर के पास बेकाबू हो गई। वाहन सड़क से उतरकर एक बाड़ को तोड़ते हुए सीधे बर्गरफ्यूल रेस्तरां में जा घुसा। टकानिनी पुलिस के अनुसार, कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय रेस्तरां के अंदर मौजूद कर्मचारियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ, हालांकि रेस्तरां को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय रेस्तरां ग्राहकों के लिए बंद था लेकिन स्टाफ अंदर मौजूद था। मंगलवार को सेंट्रल सिख एसोसिएशन और सुप्रीम सिख सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने पुष्टि की कि मारे गए तीनों युवक पंजाबी मूल के थे। उन्होंने इस हादसे को समुदाय के लिए बेहद दुखद समाचार बताया क्योंकि यह त्रासदी दिवाली की रात हुई, जिससे पीड़ित परिवारों और पंजाबी समुदाय का दुख और बढ़ गया है। परिवारों की इच्छा है कि मृतकों के शवों को भारत वापस लाया जाए। इसे लेकर समुदाय के प्रतिनिधि परिवारों के संपर्क में हैं ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें। दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद सहायता के लिए समुदाय से भी संपर्क किया जाएगा। इस बीच, न्यूजीलैंड पुलिस की गंभीर दुर्घटना इकाई (सीरियस क्रैश यूनिट) इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना से पहले उन्हें ड्राइविंग को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली थी, न ही वाहन के चोरी होने की कोई रिपोर्ट थी और न ही दुर्घटना के वक्त पुलिस उस वाहन का पीछा कर रही थी। रेस्तरां कंपनी के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और कंपनी फ्रेंचाइजी तथा कर्मचारियों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
रूपनगर में धूमधाम से मना सैण भगत जी का प्रकाश पर्व! न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से की सगाई! स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई नंबर-1! चंडीगढ़ ने भी मारी बाजी अकाल तख्त ने सोशल मीडिया विवाद के चलते दो कीर्तन जत्थों पर लगाया एक महीने का प्रतिबंध केमिकल टैंक बना मौत का कुआं! 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत चेकिंग से बचने के लिए ASI को बाइक से कुचला! इलाज के दौरान मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़! AIIMS में भर्ती चंडीगढ़ में हेरिटेज मैनहोल कवर की सुरक्षा के लिए उठी मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है करोड़ों की कीमत बाघापुराना झड़प: पूर्व पार्षद का बेटा घायल, दोनों पक्षों पर मामले दर्ज