सरकार की बड़ी कार्रवाई: 5 OTT ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध, जाने पूरी जानकारी!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India Cracks Down on Obscene OTT Apps, 5 Platforms Banned)अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री परोसने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पांच OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने इन ऐप्स की पहुंच ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद इन्हें Google Play Store और Apple App Store से भी हटा दिया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक जिन ऐप्स पर कार्रवाई हुई है, उनमें MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा रही फिल्में और वेब शोज बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और भारतीय डिजिटल मीडिया गाइडलाइंस के खिलाफ थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन ऐप्स का मुख्य उद्देश्य सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन ट्रैफिक के जरिए कमाई करना था, जबकि कंटेंट के स्तर पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही थी।

Video देखें: रिहाशी कॉलोनी के कूड़े में खुलेआम पड़ी “एक्सपायर” दवाइयों की खेप से हड़कंप,प्रशासन के प्रबंधों की पोल खुली।

सरकार ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत की है, जो इंटरनेट पर अश्लील सामग्री के प्रसारण को प्रतिबंधित करती है। इसके साथ ही आईटी नियम 2021 (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पूरी तरह रोक दी गई है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इन ऐप्स तक यूजर्स की पहुंच ब्लॉक करें।

Video देखें: पंजाब में AAP के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने किसानों के हक में बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि सरकार पहले भी इस तरह के प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई कर चुकी है। वर्ष 2025 में 25 OTT ऐप्स को बैन किया गया था, जिनमें ALTT, Ullu और Desiflix जैसे लोकप्रिय नाम शामिल थे। ताजा कार्रवाई के बाद अश्लील कंटेंट परोसने वाले कुल 30 OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लग चुका है।

Video देखें: शिमला के एआईआईएमएस चमियाना के बाहर से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

सरकार के इस कदम को डिजिटल स्पेस में कंटेंट रेगुलेशन और यूजर सुरक्षा की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में OTT प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और सख्त हो सकती है।

Video देखें: हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर Toll बढ़ोतरी पर बन रहा है तनाव,दोनों तरफ के लोगो मे है नाराजगी।