Home Punjab एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

द टारगेट न्यूज़:

मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को मात देकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मोहाली स्टेडियम में आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच था। लगभग 14,000 की क्षमता वाले इस स्टेडियम के दो स्टैंड दर्शकों से पूरी तरह भरे नजर आए, हालांकि अन्य दो स्टैंड्स में प्रतिक्रिया थोड़ी फीकी रही और उम्मीद के मुताबिक हाउसफुल शो देखने को नहीं मिला। इस मुकाबले को देखने के लिए स्कूली छात्रों के अलावा आसपास की हॉकी अकादमियों के छात्र और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। दर्शकों ने इस उच्च स्तर के मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को भी आम दर्शकों के साथ दीर्घा में मैच का लुत्फ उठाते देखा गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, हालांकि कुछ गाड़ियां रास्तों पर पार्क की गईं। आगामी फाइनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है क्योंकि मैच के दौरान कई वीवीआईपी मेहमानों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। टूर्नामेंट के तहत गुरुवार शाम को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जापान से होगा, जबकि तीसरे स्थान के लिए मलेशिया और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

Translate »
error: Content is protected !!