चंडीगढ़ International Airport से तीन नई फ्लाइटें, 1 घंटे 5 मिनट में पहुंचेगी इस शहर,  फ्लेक्सी फेयर किराया

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कल से 3 नई फ्लाइटें शुरु हो रही हैं।

गर्मियों के लिए जारी शेड्यूल में जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली के लिए यह फ्लाइटें 2 अप्रैल मंगलवार से शुरु की जाएंगी।

जिसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी शुरु कर दी है। इन फ्लाइट के लिए स्टाल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा शारजाह के लिए भी फ्लाइट दोबारा शुरु कर दिया गया है।

➡️ नंगल-ऊना मुख्य मार्ग जाम, सैकड़ो गाड़िया फंसी, हजारों लोग परेशान देखें Live वीडियो।

इस फ्लाइट के जरिए यात्री चंडीगढ़ से धर्मशाला अब सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12.45 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी।

जो दोपहर 1.50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसकी वापसी दोपहर 2.10 बजे वहां से होगी और 3.15 बजे यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लेंक्सी फेयर के आधार पर करीब 4,500 रुपए देने होंगे।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली उड़ान मंगलवार से ही शुरु होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9.15 बजे यहां से उड़ान भरेगी और जम्मू यह 10.20 बजे पर पहुंच जाएगी।

वापसी में जम्मू से 11 बजे यह फ्लाइट वापस उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 12.15 बजे पर पहुंच जाएगी। इसके लिए यात्रियों को करीब फ्लेक्सी फेयर के हिसाब से 3400 रुपये का किराया देना होगा। दिल्ली का पहले वाला करीब 3400 रुपए का पहले वाला ही रेट रहेगा।