Home Latest Breaking: जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदी...

Breaking: जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदी के दौरान चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Gunfire Erupts in Jalandhar: Police Clash with Notorious Gangster’s Henchman) जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया गैंग से संबंधित एक गुर्गे ने जमशेर जंडियाला रोड पर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के गुर्गे को गोली लगी है। भीषण गोलीबारी में करीब 15 राउंड गोलियां चलीं है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

➡️ Video: मुकेश अग्निहोत्री के निशाने पर BJP. सुने क्या कही बड़ी बात।

बताया जा रहा है कि हथियार बरामदगी के किसी मामले में भगवानपुरिया के गुर्गे मंजीत को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने जमशेद जंडियाला रोड पर छीपाए होने की बात कबूल की।

पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई तो गुर्गे ने छीपाए हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी तथा वह घायल हो गया। गुर्गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके से पुलिस ने 6 हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है। पता चला है कि उक्त आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है और उस पर कई मामले दर्ज है।

Translate »
error: Content is protected !!