Wrestlers विनेश फोगट और बजरंग पुनिया की चुनाव लड़ने की अटकलें, इस पार्टी का थामा दामन

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Wrestlers Vinesh Phogat and Bajrang Punia Join Congress Party) भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। विनेश फोगट को महज 100 ग्राम से ज्यादा वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में खेलने से रोक दिया गया था, जिसके बाद वह भावुक हो गईं और उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

दूसरी ओर, ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पहलवान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से 30 दिन पहले कांग्रेस का दामन थामा है।

माना जा रहा है कि विनेश जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही बजरंग के भी चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

➡️ नंगल के BBMB अस्पताल के डॉक्टर पर हमला, हड़ताल पर गया सारा स्टाफ, जाने सारा मामला।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगट ने कहा, ‘मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद करूंगी। कांग्रेस का बहुत-बहुत शुक्रिया। बुरे वक्त से पता चलता है कि हमारा कौन हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आज मैं एक ऐसी पार्टी में होने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं जो महिलाओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ने के लिए तैयार है।’

उन्होंने कहा, ‘जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था। आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं।

विनेश ने कहा कि जो लड़ाई चल रही है, हम उस लड़ाई को भी जीतेंगे। हम न डरेंगे, न पीछे हटेंगे।

इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की और फिर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश और बजरंग ने रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी। दोनों ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर थे।