पंजाब में बेटा ‘आप’ MLA पिता बन गए BSP से लोकसभा के उम्मीदवार। पढ़े सारी जानकारी

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

सत्ता का नशा सर चढ़ कर बोल रहा है। पंजाब के जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज ने BSP की टिकट ली है। वह अब फिरोजपुर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

वह 2 दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हुए थे। जानकारी बसपा के केंद्रीय समन्वयक रणधीर सिंह बेनीपाल और अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने दी है।

आप विधायक गोल्डी कंबोज ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को 30,930 वोटों से हराया था। वहीं पिता सुरिंदर कंबोज उस पार्टी में शामिल हो गए हैं जो पंजाब लोकसभा चुनाव में अकाली दल की सहयोगी रही थी।

➡️ तेल से भरा टैंकर पलट जाने के बाद लगी आग व हुए नुकसान का वीडियो देखने के लिए इस लिंक Link को Click करें।

आपको बता दें, साल 2023 में रिश्वत लेने के मामले में व सुरिंदर कंबोज और 4 अन्य लोगों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं। कंबोज को गिरफ्तार भी किया गया था।

उस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर कहा था कि, ‘मेरी छवि और भविष्य को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

गोल्डी कंबोज ने कहा है कि मैं लंबे समय से अपने पिता से दूर रह रहा हूं और मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। कानून अपना काम करेगा, मैं हस्तक्षेप नहीं करूंगा।