Home International पाकिस्तान का बड़ा ऐलान: 200 सिख-हिंदू छात्रों को स्कॉलरशिप

पाकिस्तान का बड़ा ऐलान: 200 सिख-हिंदू छात्रों को स्कॉलरशिप

इस्लामाबाद। राजवीर दीक्षित

 

(Major announcement by Pakistan: Scholarships for 200 Sikh and Hindu students) पाकिस्तान में रहने वाले सिख और हिंदू विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पाकिस्तान सरकार के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने वर्ष 2027 से 200 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को बाबा गुरु नानक स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। इसमें 100 सिख और 100 हिंदू विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को हर महीने 10,000 पाकिस्तानी रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य दोनों समुदायों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद देना है।

2019 में सिर्फ 10 छात्रों से शुरू हुई थी योजना

बाबा गुरु नानक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। उस समय केवल 10 विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया गया था, जिनमें 5 हिंदू और 5 सिख विद्यार्थी शामिल थे।

समय के साथ स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाई गई। पिछली बार 110 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव रखा गया है।

ETPB के प्रवक्ता गुलाम मोहिउद्दीन ने बताया कि यह फैसला बोर्ड प्रमुख कमरुज जमां की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

12 विद्यार्थियों को मुफ्त रहने-खाने की सुविधा

ETPB के सचिव नासिर मुश्ताक ने कहा कि बोर्ड अल्पसंख्यक समुदायों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि रावलपिंडी स्थित बोर्ड के मरकज-ए-तालीम (शैक्षणिक केंद्र) में 12 सिख और हिंदू विद्यार्थियों को मुफ्त आवास और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पाकिस्तान में गुरुद्वारों के विकास पर भी जोर

बैठक में पेशावर स्थित गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस परियोजना पर 10.12 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अलावा हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के पास सिख श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में पेश किया गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पाकिस्तान का बड़ा ऐलान: 200 सिख-हिंदू छात्रों को स्कॉलरशिप BS-VI गाड़ियों को बड़ी राहत: अब 3 साल चलेगा PUC लालरू में ढाई साल के बच्चे की हत्या: दो महीने पहले हुआ था मिसकैरेज, पड़ौसिन महिला ने गला घोंटकर छत पर फेंका शव बठिंडा दौरे पर चन्नी: कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर आई सामने, दोनों जिलाध्यक्ष रहे नदारद पंजाब यूनिवर्सिटी ने दिव्यांगों के लिए कैंपस को सुगम बनाने के वास्ते बुनियादी ढांचे में किया सुधार पटियाला-संगرور-बठिंडा हाईवे पर बेली ब्रिज ढहा, हवा में लटके दो ट्रक; एक में लगी आग टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027: पंजाब यूनिवर्सिटी ने वैश्विक स्तर पर लगाई छलांग, 150वें स्थान पर पहुंची पंचकूला में यात्री से मारपीट और मोबाइल लूटने के मामले में ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार एनर्जी ड्रिंक्स का बढ़ता क्रेज युवाओं की सेहत के लिए बना खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी पंजाब में पराली जलाने के मामले 2025 के कुल आंकड़ों से आगे निकले, CAQM ने 6 जिलों के अधिकारियों को थमाए नोटिस