मणिमहेश यात्रा में गयी ऊना की दो महिलाएं लापता।

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Himachal Landslide: Two Women Missing on Manimahesh Yatra)हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा इस समय लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से गंभीर संकट का सामना कर रही है। इसी बीच ऊना जिले की दो महिलाएं – जीवन ज्योति और बबली शर्मा – यात्रा के दौरान लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों महिलाएं चौआर पंचायत की आठ अन्य महिलाओं के साथ यात्रा पर निकली थीं, लेकिन खराब मौसम और रास्ते में आए भूस्खलन के कारण वे बेस कैंप तक नहीं पहुँचीं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जीवन ज्योति के पति दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को बंबा जिला क्षेत्र में बारिश और लैंडस्लाइड की खबर मिलने के बाद उन्होंने रविवार को ड्राइवर से संपर्क किया। ड्राइवर ने जानकारी दी कि बाकी सभी यात्री सुरक्षित लौट आए हैं, लेकिन दोनों महिलाएं अब तक बेस कैंप नहीं पहुँचीं। इसके बाद परिजनों ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर मदद माँगी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। अंततः चंबा जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी से संपर्क स्थापित हो पाया।

Video देखें: लापरवाह पुलिस-बेलगाम व्यवस्था-दावे बड़े बड़े-नतीजा शून्य,करो शेयर व Like पहुंचे आप की बात सरकार तक।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भरमौर इलाके में नेटवर्क सेवाएं पूरी तरह ठप हैं, जिस कारण लापता महिलाओं से संपर्क नहीं हो पा रहा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि खोजबीन और राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं।
स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी विधानसभा में चिंता जताई है और सरकार से दोनों महिलाओं को सुरक्षित खोजने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। लगातार बारिश और भूस्खलन ने यात्रा को और खतरनाक बना दिया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Video देखें: उत्तर भारत मे लगातार बढ़ रहा डैम में जलस्तर चिंता का विषय