चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Army Chief Meets Punjab CM, Discusses Border Security) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सोमवार को Chief of the Army Staff General Dhiraj Seth ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच Civil-Military Synergy, Border Security और Regional Security से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल धीरज सेठ की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यह पहली मुलाकात थी।
पाकिस्तान के साथ पंजाब की संवेदनशील सीमा को देखते हुए इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब की करीब 532 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है, जिसके चलते सीमा प्रबंधन और ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है।
बैठक में Border Management, Internal Security, Youth Empowerment, Agniveers की Rehabilitation और Defence Preparedness से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे एजेंडे में रहे। इसके अलावा Armed Forces में पंजाब के युवाओं की भर्ती बढ़ाने और मौजूदा सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों के लिए Welfare Measures पर भी चर्चा हुई। Serving Personnel और Army Veterans के लिए Housing Projects का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।
Army Chief General Dhiraj Seth ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में पंजाब के लोगों का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य से Armed Forces में भर्ती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute for Girls, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute और C-Pyte Centres इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकने के लिए Anti-Drone Technology और Low-Lying Interceptive Radars की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अपनी खुद की Anti-Drone Technology स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने Army Chief से Punjab Police के प्रयासों को मजबूत करने में सहयोग की मांग की।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सीमा क्षेत्रों में चल रहे सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। Army Chief ने राज्य सरकार को राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया और Veterans Welfare को बढ़ावा देने वाली नीतियों के लिए राज्य प्रशासन का आभार जताया।



















