कचौड़ी की दुकान में घुस गई तेज रफ्तार mercedes car, कई लोगों को रौंदा, देखें Video

The Target News

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक तेज रफ्तार Mercedes Car का कहर देखने को मिला है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 31 मार्च की है।

दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में एक्सीडेंट के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसके आधार पर एक तेज रफ्तार मर्सिडिज गाड़ी सिविल लाइंस के राजपुर रोड पर फतेहचंद कचौड़ी की दुकान के पास एक्सीडेंट हालत में मिली।

कार का चालक 36 वर्षीय पराग मैनी है। वह सेक्टर-79, नोएडा, यूपी का रहने वाला है।

ऊना-नंगल-चंडीगढ़ मार्ग पर नशे में धुत्त ड्राइवर ने तोड़ दिया चौक, बड़ा हादसा सामने आया। देखें Video

पता चला कि दुर्घटना में 5 और लोग घायल हुए हैं, जिनका तीर्थ राम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस सिविल लाइंस, दिल्ली में एफआईआर 279/337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार मर्सिडिज दुकान के अंदर घुस गई।

घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार, चालक शराब के नशे में नहीं था, हालांकि जांच के लिए रक्त का नमूना सुरक्षित रखा गया है। आगे की जांच जारी है।