कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के साथ गहरा दुख व्यक्त किया

श्री आनंदपुर साहिब । राजवीर दीक्षित

(Minister Harjot Singh Bains Mourns the Loss of Amarjit Singh Sandoa’s Father) श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर से आप के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के पूज्य पिता श्री काबल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 90 वर्षीय काबल सिंह, पिता स. अमरजीत सिंह संदोआ एक न्यायप्रिय एवं प्रगतिशील विचारक थे।

उल्लेखनीय है कि अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली और आज उनका अंतिम संस्कार गांव संदोआ में किया गया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

आज गांव संदोआ में अंतिम संस्कार के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अलावा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह रोड़ी और रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।